फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाकर लौट रहे दो बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छर्रा क्षेत्र के गांव धनसारी पुलिया के निकट सोमवार को देर शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वह बरला थाना क्षेत्र के गांव परौरा से दावत खाकर लौट रहे थे। मृतकों में एक एटा जनपद का निवासी है।
विज्ञापन

गांव बहादुरपुर रहचोई निवासी 35 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र परसादी लाल अपने रिश्तेदार रामभरोसे उर्फ पप्पू पुत्र कुंदन सिंह निवासी मिरहची जनपद एटा के साथ परौरा गांव से दावत खाकर लौट रहे थे। धनसारी चुंगी के निकट पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों के शव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची और परिवार वालों को सूचना दी। मृतक ओमप्रकाश के चाचा चरन सिंह की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी गई है।
ग्रामीणों व छर्रा कस्बावासियों का कहना है कि छर्रा पुलिस रात में बैरियर नहीं लगा रही। वाहनों की तेज रफ्तार पर भी पुलिस का नियंत्रण नहीं है। कस्बे में तेज रफ्तार वाहन निकलने से हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें