फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक थाना क्षेत्र के नगला मंदिर के पास तेज गति से आती कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसके साथी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन

थाना गांधीपार्क क्षेत्र के डोरी नगर निवासी 32 वर्षीय अंजू शर्मा पत्नी दीपक मथुरा रोड स्थित निजी कंपनी में नौकरी करती थी। रविवार को वह अपने साथ काम करने वाले हरेन्द्र के साथ बाइक से मथुरा रोड पर जा रही थी। नगला मंदिर के पास पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक कार भगा ले गया। चीख पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को गंभीर हालात में मेडिकल कालेज ले गई। यहां चिकित्सकों ने अंजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके साथी का इलाज चल रहा है। अंजू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें