मडराक क्षेत्र में मथुरा रोड के गांव अहमदपुर पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में मृत दोनों युवकों के शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद एक साथ गांव पहुंचे तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जहां पुलिस की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया। इसके अलावा इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शुक्रवार रात में एक कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार व साइकिल सवार की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल हुए थे। ग्रामीणों की मांग पर मृतकों के परिजनों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। एसओ राजीव कुमार के अनुसार शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।