फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने रौंदे बाइक सवार, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र में बाईपास स्थित कमिशभनरी के सामने सोमवार सुबह विजयगढ़ से जेएन मेडिकल कॉलेज आ रहे बाइक सवारों को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति और जेठ जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन

विजयगढ़ के गांव बूढ़ैल निवासी 25 वर्षीय मोनिका पत्नी पंकज की सास कई दिन से मेडिकल कॉलेज में भरती हैं। सुबह मोनिका गांव से खाना लेकर पति पंकज व जेठ प्रमोद संग बाइक पर मेडिकल कॉलेज आ रही थी। बाइक पंकज चला रहा था। जैसे ही बाइक कमिशभनरी के सामने पहुंची, तभी नए अतरौली अड्डे पर संचालित बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक से गिर गए। इस दुर्घटना में महिला की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि पंकज व प्रमोद जख्मी हो गए। इस दौरान राहगीरों ने पकड़कर बस चालक को पीट दिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृत महिला दो बच्चों की मां थी।
ट्रक की टक्कर से फल विक्रेता की मौत
बन्नादेवी क्षेत्र में सारसौल चौराहे के पास रविवार देर शाम ट्रक की चपेट में आए फल विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार देहली गेट के महफूज नगर निवासी 55 वर्षीय अख्तर खां पुत्र सफी मोहम्मद सारसौल चौराहे पर फल की ढकेल लगाते थे। रविवार देर शाम अपनी ढकेल बंद करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी चौराहे से बाईपास पर आते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में जख्मी अख्तर को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें