फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 200 से ज्यादा कॉलेजों की नहीं खुलेगी लॉगिन आईडी, नहीं की परीक्षा शुल्क जमा

Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परीक्षा शुल्क की समीक्षा करने पर पाया गया कि अधिकांश महाविद्यालयों का परीक्षा शुल्क लंबित है। शुल्क जमा करने को लेकर प्राचार्य व प्रबंधक संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय पर परीक्षा शुल्क जमा नहीं करने वाले राजा महेंंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध 200 से ज्यादा महाविद्यालयों की लॉगिन आईडी अब नहीं खुलेगी। यह आईडी यथावत खुलती रहे, इसके लिए महाविद्यालयों को 15 मई तक समस्त परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण शुरू हो गया है। विवि के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार नए सत्र में प्रवेश, परीक्षा व अन्य गतिविधियां संपन्न होनी है। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि विवि द्वारा परीक्षा शुल्क की समीक्षा करने पर पाया गया कि अधिकांश महाविद्यालयों का परीक्षा शुल्क लंबित है। शुल्क जमा करने को लेकर प्राचार्य व प्रबंधक संवेदनशील नहीं है।

कुलपति के आदेश पर एक बार फिर राजकीय, अनुदानित, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि समस्त परीक्षा शुल्क 15 मई तक हर हाल में जमा कर दें। वरना 2023-24 में प्रवेश के लिए महाविद्यालय की लॉगिन आईडी खोलना संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें