राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ में संस्कृत विषय में शोध के लिए सात दाखिले हो गए थे। सातवें अभ्यर्थी के दाखिले को निरस्त कर दिया गया। संस्कृत विषय में छह सीट पर दाखिले होने थे।
पहली काउंसिलिंग में चार अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करके शोध के लिए प्रवेश ले लिया। दो सीटों के लिए दूसरी काउंसिलिंग में आठ अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई। इसके बाद दो सीटों पर दाखिला हो गया। इस हिसाब से कुल छह दाखिले हो गए। इसी बीच सातवां दाखिला भी हो गया। अभ्यर्थी ने शुल्क जमा कर दिया।
शिकायत मामला सामने आया और उसे कंप्यूटर की गलती मानी गई। उधर, 64 फीसदी अंक लाने वाले अभ्यर्थी को छठवें स्थान पर रखा गया, जबकि 59 फीसदी अंक लाने वाले अभ्यर्थी को पांचवें स्थान पर रखा गया। इस संबंध में विवि चयन समिति के संयोजक प्रो. केडी वर्मा ने बताया कि सातवें दाखिले को निरस्त कर दिया गया है। यह कंप्यूटर की गलती से हो गया था। साथ ही अंक के आधार मेरिट बन गई है।
वेब पंजीकरण की तिथि
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध एटा, कासगंज, अलीगढ़ और हाथरस के महाविद्यालयों में वेब पंजीकरण की तिथि 20 जून कर दी गई है। पहले यह तिथि 31 मई तक निर्धारित थी। सहायक कुलसचिव कैलाश बिंद ने बताया कि महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं 20 जून तक वेब पंजीकरण करा सकती हैं।