राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के स्नातक की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं छह अगस्त से शुरू हो रही हैं। परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाएं दो सितंबर तक चलेंगी।
कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियाें में होगी।
पहली पाली सुबह 8 बजे से 9:30 बजे व दूसरी पाली 2:30 बजेे से 4 बजे तक होगी। 6 अगस्त को पहली पाली में अंग्रेजी, दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी। इसी तरह 8 को संस्कृत, 10 को समाजशास्त्र, जंतु विज्ञान, 11 को इतिहास, 13 को शिक्षाशास्त्र, रसायन विज्ञान, 16 को मनोविज्ञान, 17 को गृह विज्ञान, सांख्यकीय, 19 को संगीत वोकल, 20 को भूगोल, वनस्पति विज्ञान, 22 को दर्शनशास्त्र, 23 को हिंदी, भूगर्भ, 24 को संगीत तबला, 25 को उर्दू, कंप्यूटर साइंस, 26 को राजनीति शास्त्र, 27 को अर्थशास्त्र, वाणिज्य, 29 को रक्षा व रणनीतिक अध्ययन, कला, 30 को ऑफिस मैनेजमेंट, वाणिज्य, 31 को बीए गणित, 1 सितंबर को संगीत सितार, वाणिज्य, 2 को पहली पाली में शारीरिक शिक्षा व दूसरी पाली में माइक्रोबायोलॉजी की परीक्षा होगी।