फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में मंदिरों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन मास में शिव मंदिरों पर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने वाले सैलाब को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। शहर के प्रमुख मंदिरों पर दो पालियों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि सावन में 18 व 25 जुलाई, एक और आठ अगस्त को पड़ने वाले सोमवारों को सभी मंदिरों में कड़ी सुरक्षा रहेगी। उन्होंने बताया कि खेरेश्वर महादेव मंदिर पर तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार कुं. अंजली, अचलेश्वर महादेव मंदिर सहायक उद्यान अधिकारी जयवीर सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी विनोद कुमार, मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर अवर अभियंता नलकूप अरुण कुमार एवं अवर अभियंता नलकूप खंड प्रथम राकेश केसरी की दोनों पालियों में तैनाती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें