फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh RMPU: कैंपस चल पड़ा, वेबसाइट अब भी अंडर कंस्ट्रक्शन; एक साल से अधूरी है आरएमपीयू की आधिकारिक वेबसाइट

Wed, 19 Aug 2026 03:08 PM IST
अनुज कुमार चमन शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में आरएमपीयू का परिसर चालू है, लेकिन इसकी आधिकारिक वेबसाइट एक साल से निर्माणाधीन है। इस पर विद्यार्थियों के लिए कई जरूरी जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
धूरी है आरएमपीयू की आधिकारिक वेबसाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) का कैंपस भले ही चल पड़ा हो, लेकिन इसकी आधिकारिक वेबसाइट अब भी निर्माणाधीन है। विश्वविद्यालय में एक साल से अकादमिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, मगर वेबसाइट पर विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए कई जरूरी जानकारियां अब भी उपलब्ध नहीं हैं। कई पेज खोलने पर अंडर कंस्ट्रक्शन दिखाई देता है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा 2019 में हुई थी और 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। जनवरी 2025 से विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय कैंपस में संचालित हो रहे हैं और जुलाई 2025 से अकादमिक गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं। इसके बावजूद वेबसाइट पूरी तरह अपडेट नहीं हो सकी है।

कुलगीत बना, वेबसाइट पर जगह नहीं
विश्वविद्यालय का कुलगीत वर्ष 2022 में तैयार हो चुका है और दीक्षांत समारोह में गाया भी जाता है, लेकिन वेबसाइट पर इसकी जानकारी नहीं है। वहीं चांसलर वाले पेज पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की जानकारी भी उपलब्ध नहीं है और यह पेज भी अंडर कंस्ट्रक्शन दिखा रहा है।

शिकायत करनी हो तो कहां करें?
वेबसाइट पर ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी, एग्जीक्यूटिव काउंसिल, एकेडमिक काउंसिल, परीक्षा समिति, बोर्ड ऑफ फैकल्टी और वित्त समिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध नहीं हैं। रिक्रूटमेंट, प्रेस रिलीज, हॉलीडे कैलेंडर और संबद्ध कॉलेजों से जुड़े पेज भी अधूरे हैं। वेबसाइट पर संपर्क के लिए स्पष्ट फोन नंबर और सोशल मीडिया के लिंक भी उपलब्ध नहीं हैं। यानी विश्वविद्यालय में पढ़ने या उससे जुड़ी जानकारी लेने के इच्छुक विद्यार्थी को वेबसाइट से पूरी जानकारी मिलने के बजाय कई जगह अंडर कंस्ट्रक्शन का बोर्ड ही दिखाई देता है।
विज्ञापन

अब एक महीने में नई वेबसाइट
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि दूसरी वेबसाइट तैयार कराई जा रही है। यह काम किसी अन्य एजेंसी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर नई वेबसाइट आ जाएगी, इसलिए वर्तमान वेबसाइट पर अब अपडेट नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें