राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सभी 23 विषयों के साक्षात्कार विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित मीटिंग कक्ष और शैक्षिक ब्लॉक-2 के सेमिनार हॉल में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
25 मई को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित के साक्षात्कार होंगे। जबकि 26 मई को विधि, शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी के, 28 मई को राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, डीएसएसटी तथा चित्रकला एवं रेखांकन के और 29 मई को संगीत, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, मनोविज्ञान और वाणिज्य के साक्षात्कार होंगे।
शोध विकास समिति के समन्वयक प्रो. के. डी. वर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले इंटरव्यू केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।