फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू : 412 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के 18 केंद्रों पर बीएड प्रथम वर्ष (2021-22) की परीक्षा हुई, जिसमें 412 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 12,854 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 5631 छात्र व 7223 छात्राएं थीं। परीक्षा में 228 छात्र व 184 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। बीएड की परीक्षा अलीगढ़ के वीरांगना अवंतीबाई गवर्नमेंट राजकीय डिग्री कॉलेज अतरौली, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खैर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छर्रा, डीएस कॉलेज अलीगढ़, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़, टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज जलेसर एटा, जेएलएन पीजी कॉलेज एटा, जनता डिग्री कॉलेज परसौं एटा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद हाथरस, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, आरडी कन्या महाविद्यालय हाथरस, सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस, गुंजडुंडवारा कॉलेज गुंजडुंडवारा कासगंज, केए पीजी कॉलेज कासगंज, शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय कासगंज, राजकीय महाविद्यालय टप्पल अलीगढ़, राजकीय महाविद्यालय थरगवां एटा, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय सिकंदराराऊ हाथरस में हुईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें