राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी (आरएमपीयू) के 25 केंद्रों पर बिना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा हो गई। आरएमपीयू प्रशासन ने नोटिस भेजे हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि कैमरे सही न होने पर केंद्र बनने से वंचित हो सकते हैं। परीक्षा के दौरान विवि के आदेशों की लगातार अवहेलना हो रही है।
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बोहरे मोहनलाल मेमोरियल महाविद्यालय जट्टारी, चौ. चरण सिंह शिवदान सिंह पीजी कॉलेज इगलास, डीआरजी महाविद्यालय धनीपुर कुर्राना, दीक्षित महाविद्यालय भटौला जलाली, गायत्री स्मारक कन्या महाविद्यालय चंडौस, जामिया उर्दू कॉलेज एजुकेशन, ओमपाल मुंशी सिंह महाविद्यालय काका बेगपुर, आरबीएस कॉलेज गंगीरी में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले।
इनके अलावा श्री सुभाष चंद्र महाविद्यालय हरदोई, श्रीमती धर्मवती देवी महाविद्यालय हरदुआगंज, श्री भारत सिंह कमला देवी महाविद्यालय रायपुर खास, श्री फतेह सिंह महाविद्यालय बांकनेर खैर, श्री लालाराम शर्मा मेमोरियल महाविद्यालय जरारा, श्री सरदार सिंह स्मारक पीजी कॉलेज नगला बतूल, विश्वकर्मा महाविद्यालय टप्पल, एचएलजी डिग्री कॉलेज मोरथल हरदुआगंज, पुष्पा देवी गर्ल्स कॉलेज एटा, एसके काॅलेज जीटी रोड एटा में कैमरे बंद मिले।
श्री भगवान शिव पीजी महाविद्यालय एटा, श्री फय्याज हुसैन पीजी कॉलेज निधौली कलां एटा, श्री फारूक हुसैन पीजी कॉलेज निधौली कलां एटा, श्री हीरालाल स्मारक महाविद्यालय अलीगंज, आरबीएस महाविद्यालय श्यामनगर पटियाली कासगंज, श्री श्याम सुंदर डिग्री कॉलेज दरियागंज कासगंज में भी सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के प्राचार्यों को नोटिस दिए गए हैं।