फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रालोद के जन संवाद में पहुंचे केसी त्यागी, बोले-हर समाज को साथ जोड़कर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता

Mon, 29 Jun 2026 10:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पूर्व राज्यसभा सांसद के.सी. त्यागी अलीगढ़ में रालोद के “संगठन विस्तार एवं जन संवाद कार्यक्रम” में पहुंचे। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी जमीनी पकड़ और सामाजिक समरसता में निहित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर सभी समुदायों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती दें।
विज्ञापन
वरिष्ठ रालोद नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद के.सी. त्यागी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित “संगठन विस्तार एवं जन संवाद कार्यक्रम” में पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद नई ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुंच रही है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे हर समाज, हर वर्ग और हर परिवार तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ रालोद नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद के.सी. त्यागी ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी जमीनी पकड़ और सामाजिक समरसता में निहित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर सभी समुदायों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय, किसान हित और विकास के मुद्दों को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समावेशी राजनीति को मजबूत करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें