राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार को कृष्णांजलि नाट्यशाला में डी स्टार समूह द्वारा राइजिंग स्टार 2021 अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया। इसमें बाल कलाकारों व अन्य कलाकारों ने एक से एक बढ़कर अपने डांस की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंकज धीरज व चारु चौहान, सोनिया गौतम, विवेक गौतम, ज्योति मितल, पूनम सारस्वत, डॉ. प्रदीप बंसल, अमित अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, सिराजुद्दीन शेख ने दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम में समूह के निदेशक मोहम्मद जाबिर द्वारा शहर के कलाकारों को राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया
। सम्मानित होने वाले कलाकारों में मेघा गुप्ता, पारुल अग्रवाल, प्रीति चौधरी, पारस वार्ष्णेय, आरुष गुप्ता, रिशु वशिष्ठ शामिल हैं। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप के बच्चों द्वारा शिव की वंदना से हुई। कलाकारों ने राजस्थानी, बॉलीवुड, सालसा, हिप हॉप, कत्थक आदि डांस की प्रस्तुति दी। नृत्य प्रस्तुत करने वाले बच्चों में राधिका, कृति, युविका, नव्या, निमिता, निकिता, अनन्या, मानवी, ध्रुव, हर्षल आदि शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. सुरभि अग्रवाल, सीमा आदि मौजूद रहे। देर रात तक दर्शक बच्चों की प्रस्तुतियों का आनंद उठाते रहे।