अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकास विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चौधरी ऋषिपाल सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे। जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस से वह सुबह दस बजे नामांकन कराने के लिए निकलेंगे। वहीं, भाजपा के दिग्गज चुनाव मैदान में कूद गए हैं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं चुनाव में प्रत्याशी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि वह सुबह दस बजे रघुनाथ पैलेस से नामांकन करने निकलेंगे। अलीगढ़ एवं हाथरस के कार्यकर्ता वहीं पहुंचेंगे। इससे पूर्व सुरेंद्रनगर पानी टंकी के समीप स्थित श्रीराम बैंक्वेट हॉल में भाजपा के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें चुनाव की रणनीति तय की गई। बैठक में सांसद सतीश गौतम, राजवीर दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के पति ठाकुर श्यौराज सिंह, हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक संदीप सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह, अनिल पाराशर, संजीव राजा, रवेंद्रपाल सिंह, अनूप प्रधान, भाजपा नेता आरपी सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह और शिवनारायण शर्मा आदि मौजूद थे।