फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फिर चला रिंकू सिंह के बल्ले का जादू, आखिरी बॉल पर चौका लगाकर जीता दिल

Tue, 09 May 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के लिए केकेआर को एक गेंद पर दो रन की दरकार थी। ईडन गार्डंस कोलकाता में आखिरी गेंद पर रिंकू ने चौका जड़कर मैच जीत लिया। कोलकाता में केकेआर की जीत और रिंकू की बल्लेबाजी पर अलीगढ़ में क्रिकेट प्रेमी खुश हो गए। रिंकू प्रशंसक अर्जुन सिंह फकीरा खुश होकर नाचने लगे।
विज्ञापन
क्रिकेटर रिंकू सिंह के आवास पर खुशी मानाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में एक बार फिर रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर किंग्स इलेवन पंजाब के जबड़े से जीत छीनकर केकेआर की झोली में डाल दी। दूसरी बार रिंकू की जिताऊ पारी पर उनके प्रशंसक फिर फिदा हो गए। जैसे ही रिंकू के बल्ले से विजयी शॉट निकला, वैसे ही प्रशंसक खुशी से झूम उठे। सभी की जुबान पर एक ही बात थी, स्कोर कितना ही बड़ा क्यों न हो, अपना रिंकू जिता देगा।

विज्ञापन


पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के लिए केकेआर को एक गेंद पर दो रन की दरकार थी। ईडन गार्डंस कोलकाता में आखिरी गेंद पर रिंकू ने चौका जड़कर मैच जीत लिया। कोलकाता में केकेआर की जीत और रिंकू की बल्लेबाजी पर अलीगढ़ में क्रिकेट प्रेमी खुश हो गए। रिंकू प्रशंसक अर्जुन सिंह फकीरा खुश होकर नाचने लगे। इस आईपीएल सीजन में गुजरात टाइंटस के खिलाफ पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाकर जीत दिलाने वाले अलीगढ़ के रिंकू सिंह एकाएक धूमकेतु की तरह खेल जगत में छा गए थे।
रिंकू अलीगढ़ की शान : कैफ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने जैसे ही रिंकू ने विजयी चौका लगाया है, वैसे ही रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की शान बताया। एक और कमेंटेटर ने रिंकू को अलीगढ़ का बादशाह बताया। रिंकू ने कहा कि किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ता है। इसके लिए अभ्यास करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सफल होने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


बोली मां, बेटे ने किया नाम रोशन
रिंकू सिंह की मां बीना देवी ने कहा कि एक बार फिर रिंकू ने अपनी बल्लेबाजी से केकेआर को जीत दिला दी। उस पर उन्हें नाज है। उसने अलीगढ़ का नाम रोशन किया है। पिता खानचंद ने कहा कि रिंकू ने अपनी बल्लेबाजी से समां बांध दिया। भाई सोनू सिंह ने कहा कि उन्हें रिंकू की बल्लेबाजी पर पूरा भरोसा था। वह शानदार खेल रहा है। मेरे भाई शाबाश। बहन नेहा ने कहा कि भैया, ऐसे ही खेलते रहो और केकेआर को विजेता बना दो। रिंकू के कोच मसूदुज्जफर अमीनी ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रिंकू का बल्ला चल रहा है, उससे भारतीय टीम में खेलने की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें