फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी: दो दिसंबर को हल्दी, चार को लेंगे फेरे; लखनऊ में विवाह और यहां होगा रिसेप्शन

Thu, 17 Sep 2026 04:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा की सांसद प्रिया सरोज की शादी चार दिसंबर को लखनऊ में होगी। रिंकू सिंह के विवाह के लिए लखनऊ में तीन दिन के लिए रमाडा होटल बुक किया गया है। सांसद प्रिया के पिता ने शादी की तारीख की पुष्टि की है। दो दिसंबर को हल्दी सेरेमनी होगी। रिंकू के पिता के निधन के बाद शादी की तारीख टल गई थी।
विज्ञापन
Rinku Singh and Priya Saroj Wedding - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी से मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के जीवन की नई पारी की तारीख आखिर तय हो गई है। दोनों चार दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में विवाह के बंधन में बंधेंगे। दोनों के परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


प्रिया सरोज के पिता एवं पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने शादी की तारीख की पुष्टि की है। हालांकि, रिंकू सिंह के परिजनों की ओर से अभी तारीख स्पष्ट नहीं होने की बात कही गई है।

रिंकू और प्रिया की कहानी में शादी की तारीख तक पहुंचने का सफर भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। जून 2025 में दोनों की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में शादी की तारीख तय होने की चर्चा हुई, लेकिन क्रिकेट मैचों के कारण कार्यक्रम आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

बाद में फरवरी 2026 में शादी होने की बात सामने आई। इसी बीच 27 फरवरी 2026 को रिंकू सिंह के पिता खानचंद का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद शादी की तारीख फिर आगे बढ़ती गई। अब चार दिसंबर की तारीख सामने आई है।

रिंकू-प्रिया की शादी में जुटेंगे क्रिकेट और सिनेमा के सितारे
लखनऊ में चार दिसंबर को होने वाली क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी में क्रिकेट, सिनेमा और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। शादी समारोह में सिने अभिनेता शाहरुख खान, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत अन्य क्रिकेट सितारों के पहुंचने की बात कही जा रही है।

अलीगढ़ में होगा रिसेप्शन
लखनऊ में शादी के बाद अलीगढ़ में रिसेप्शन होगा। रिंकू सिंह के घर पास स्थित होटल यश रेजीडेंसी, पारस ज्योति, गोल्डन स्टोन में से किसी एक में रिसेप्शन होने की बात सामने आ रही है। इन होटल के मालिकों से बातचीत चल रही है।

नवंबर में वैवाहिक बंधन में बंधेंगे मंत्री संदीप सिंह
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के घर नवंबर में शहनाई गूंजेगी। 27 नवंबर की तारीख उनके जीवन की नई शुरुआत की गवाह बनेगी। पूर्व सांसद राजवीर सिंह और पूर्व विधायक प्रेमलता कटियार के घर शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संदीप सिंह के साथ उनके छोटे भाई सौरभ सिंह भी इसी दिन वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन

शादी को लेकर मेहमानों की सूची तैयार की जा रही है। परिवार और करीबियों के साथ राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किए जाने की तैयारी है। हालांकि, विवाह समारोह लखनऊ में होगा या दिल्ली में, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें