पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही पूरा किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) संजीव रंजन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) के पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय सारणी जारी कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिकों के नाम भी मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही पूरा किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। 13 अक्तूबर तक संशोधन एवं विलोपन की रिपोर्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा की जाएगी। 14 अक्तूबर से 24 नवंबर तक नामावलियों की कंप्यूटर प्रति तैयार होगी।