फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में राजस्व धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल की दूसरी लहर में जिला प्रशासन को राजस्व की क्षति हुई है। राजस्व प्राप्ति धड़ाम हो गई है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बृहस्पतिवार को कर करेत्तर की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि विगत वर्ष कोरोना संकटकाल की भेंट चढ़ गया और संक्रमण की रोकथाम करते हुए वित्तीय वर्ष धीरे-धीरे समाप्त हो गया। अब राजस्व वसूली को शीर्ष प्राथमिकताओं में लिया जाए। इसके बाद विभागों ने अपना रिकॉर्ड पेश किया।
इसमें वाणिज्य कर, स्टांप, परिवहन विभाग की वसूली पर कोरोना का असर दिखा। वहीं आबकारी एवं विद्युत विभाग ने लक्ष्य से ऊपर जाकर राजस्व संग्रह किया। डीएम ने राजस्व वसूली में पिछड़े विभागों को निर्देशित किया कि वह वसूली में तेजी लाएं। मंडी एवं खनन विभाग को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, सभी एसडीएम को प्रत्येक ब्लॉक में 10 चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए मनरेगा से मिट्टी डलने के निर्देश दिए। शासकीय संपत्ति या भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। ईओ खैर को निर्देशित किया गया कि खाली कराई गई पैठ वाली भूमि पर शीघ्र चारदीवारी लगाकर नगरपालिका की भूमि को सुरक्षित एवं संरक्षित किया जाए। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों का आकर्षक बनाया जाए। खेलकूद का सामान उपलब्ध कराया जाए। पुस्तकालयों की स्थापना करें। मनरेगा से विद्यालयों में खेलकूद के मैदान एवं तालाब किनारे वॉकिंग प्लाजा का निर्माण कराएं। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों सहित तहसीलों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें