फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: देवी जागरण में भजन गाकर हाथरस लौट रहे थे, बाइक आपस में भिड़ीं, एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 17 May 2024 11:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर में देवी जागरण सम्पन्न कर युवक बाइक पर साथी के संग हाथरस वापस गांव जा रहे थे। रास्ते में खैर-गोंडा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने गोंडा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह बाइक सहित गिर पड़े। सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मृतक लक्ष्मण सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साथी के साथ खैर में देवी जागरण कर बाइक से वापस हाथरस लौट रहे युवक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीछे बैठे युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। मौका पाकर टक्कर मारने वाला बाइक सवार फरार हो गया है। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन


हाथरस जनपद के गांव रूहेरी निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र गेंदालाल देवी जागरण में भजन गाते और पूजा कराते थे। 16 मई रात वह अपने साथी राजू पुत्र रमेशचंद्र के साथ बाइक से खैर में जागरण करने आए थे। 17 मई की सुबह वह जागरण सम्पन्न कर वापस गांव जा रहे थे। रास्ते में खैर-गोंडा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने गोंडा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर से वह बाइक सहित गिर पड़े। सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौका पाकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची खैर पुलिस ने मृतक लक्ष्मण सिंह का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी से एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक लक्ष्मण तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह अपने माता-पिता, पत्नी व दो पुत्रों को रोते बिलखते छोड़ गया है। मामले में खैर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें