फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां मातम में बदलीं: बेटी की शादी का कार्ड देकर लौट रहे पिता को डंपर ने मारी टक्कर, हुई मौत

Fri, 09 Feb 2024 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खुशियां मातम में बदल गईं, बेटी की शादी कार्ड बांट कर लौट रहे पिता को डंंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से पिता की मौत हो गई। उनकी बेटी की शादी 18 फरवरी को होनी है। उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे एक बेटी है। दो बेटों की शादी हो चुकी है। बेटी की शादी अब होने जा रही है।
विज्ञापन
मृतक प्रमोद कुमार राघव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे पिता को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कठैरा निवासी 50 वर्षीय प्रमोद कुमार राघव पुत्र विजयपाल सिंह अपनी बेटी नीतेश की शादी के कार्ड बांटकर 7 फरवरी की देर रात्रि को अपने गांव कठैरा आ रहा था। वह गांव आने के लिए सीहोर बंबा के पास निजी बस से उतर कर पैदल पैदल जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार डंपर को आता देख कर वह किनारे भी हुए थे, लेकिन मिट्टी से लदा डंपर अनियंत्रित होकर उनकी ओर मुड़ गया।

उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के बाद डंपर खाई में पलट गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और गांव में दी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रमोद को अलीगढ़ अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने जांच करने के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी बेटी की शादी 18 फरवरी को होनी है। उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे एक बेटी है। दो बेटों की शादी हो चुकी है। बेटी की शादी अब होने जा रही है। थानाध्यक्ष रामकुमंर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें