फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिस ने धरना देने जा रहे आलू किसानों को रोका

विज्ञापन
 धरना देने जा रहे आलू किसानों को समझाती थाना पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आलू किसानों की समस्याओं को लेकर राजा महेन्द्र प्रताप पार्क में धरना देने जा रहे किसानों को अलीगढ मार्ग स्थित सोनोंठ पीपली चौराहे के पास बृहस्पतिवार को पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन



किसान नेता अरविंद चौधरी के साथ किसानों को पुलिस ने समझाया कि मांगों को लेकर अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि आलू किसानों के साथ शीतगृह स्वामियों और व्यापारियों द्वारा लूट की जा रही है, किसान की मेहनत और लागत को सरेआम लूटा जा रहा है।


किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। नियमों से अलग प्रति पैकिट वजन अधिक लिया जाता है, किसान अपना शोषण क्यों बर्दाश्त करेगा। किसानों ने कहा कि वे शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात जिलाधिकारी से कहने जा रहे हैं। करीब पौन घंटे की बहसबाजी के बाद जब पुलिस नहीं हटी तो किसान पैदल ही अलीगढ़ की ओर चल दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें