गाजियाबाद से शुरू हुए धर्मांतरण प्रकरण में एएमयू के पूर्व छात्र और फिर एएमयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर का नाम आने के बाद अब पूछताछ के संकेत मिल रहे हैं। संकेत हैं कि सबसे पहले सेवानिवृत्त प्रोफेसर से पूछताछ हो सकती है। अगर कुछ तथ्य सामने आए तो आगे कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
इस मामले में कई दिन से एएमयू में डेरा डाले बैठी एजेंसियां काफी पुराने रिकार्ड पर काम कर रही हैं। उसी क्रम में पिछले दिनों इस तरह के संकेत मिले थे कि पहले यहां कभी धर्मांतरण हुआ है। इधर, एएमयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर व उनके आगरा में तैनात प्रोफेसर पुत्र की भूमिका पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। साक्ष्य मिल रहे हैं।
इसी क्रम में सूत्रों से पता चला है कि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। साक्ष्यों के सामने अगर कुछ गड़बड़ लगा तो आगे कार्रवाई तय होगी। इस मामले में एएमयू स्तर से भी लगातार नजर रखी जा रही है।