फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से पीएसी सेवानिवृत हेड कांस्टेबल की मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 17 Nov 2025 01:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना पुलिस के अनुसार टमकौली मोड़ पर ढाबे हैं। संभवत: वह जिस वाहन से आए होंगे वह ढाबे में खड़ा हो गया होगा। इस पर सड़क किनारे खड़े होकर अन्य वाहन का इंतजार करने के दौरान अज्ञात वाहन टक्कर मार गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गभाना स्थित हाईवे बाईपास पर टमकौली मोड़ के पास 16 नवंबर की देर रात करीब एक बजे पीएसी से सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र और आधार कार्ड के जरिये शिनाख्त कर थाना पुलिस ने परिजन को खबर दी तो वह रोते-बिलखते हुए अलीगढ़ शहर पहुंच गए।

विज्ञापन


गभाना थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि जनपद शामली के थाना गढ़ी पुख्ता के गांव मालैंडी निवासी कृष्ण दत्त शर्मा (57) निरंकार शर्मा पीएसी की 43वीं बटालियन एटा में हेड कांस्टेबल थे। मार्च माह में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। 16 नवंबर की रात करीब एक बजे हाईवे बाईपास टमकौली मोड़ पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

थाना पुलिस के अनुसार टमकौली मोड़ पर ढाबे हैं। संभवत: वह जिस वाहन से आए होंगे वह ढाबे में खड़ा हो गया होगा। इस पर सड़क किनारे खड़े होकर अन्य वाहन का इंतजार करने के दौरान अज्ञात वाहन टक्कर मार गया। पाेस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर शामली चले गए हैं। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें