रिटेल दवा व्यापारियों के कार्यक्रम में मौजूद जिला केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी स्
अलीगढ़। जिला अलीगढ़ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आवश्यक बैठक बुधवार को फफाला स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने की। बैठक में एफएसडीए विभाग की ओर से रिटेल दवा कारोबारियों को दुकान की खरीद-बिक्री, ड्रग लाइसेंस और फार्मासिस्ट समेत अन्य विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश का विरोध किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर से लेकर देहात तक छोटे स्तर पर दवा कारोबार करने वाले व्यापारी ड्रग विभाग के निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हैं। दुकानों पर ड्रग लाइसेंस प्रदर्शित करने, फार्मासिस्ट की उपलब्धता, बिल के माध्यम से खरीद-बिक्री और स्टॉक रजिस्टर में दवाओं का विवरण रखने जैसे नियमों का पालन किया जा रहा है। ऐसे में नए आदेश से छोटे व्यापारियों को अतिरिक्त परेशानी होगी।
चेयरमैन राजीव जैन ने कहा कि नए नियमों के कारण दवा कारोबारियों के सामने कठिनाइयां बढ़ेंगी। महामंत्री आलोक गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों पर नए नियम थोपे जाने को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। कोषाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने आदेश वापस लेने की मांग की।
बैठक का संचालन संगठन मंत्री शफकत अली ने किया।
बैठक में एमआरपी को लेकर एफएसडीए की छापेमारी कार्रवाई पर भी संगठन ने आपत्ति जताई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि एमआरपी निर्धारण को लेकर रिटेल दवा व्यापारियों को निशाना बनाए जाने और दवा कारोबार को बदनाम किए जाने का वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो संबंधित कानूनों के तहत दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत निर्धारित कर सकती है।