राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ प्रशासन ने परीक्षा शुल्क जमा करने वाले 49 महाविद्यालयों का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित कर दिया है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध एटा, अलीगढ़, हाथरस व कासगंज के सत्र 2021-22 के द्वितीय सेमेस्टर के बीए के 16 व बीएससी के 25 महाविद्यालयों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इन महाविद्यालयों ने परीक्षा शुल्क जमा कर दिया था। जिन महाविद्यालयों ने पिछले दिनों विश्वविद्यालय का शुल्क जमा कर दिया था, उनके प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इन महाविद्यालयों का परीक्षाफल जल्द घोषित होगा।
विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि शेष महाविद्यालयों का परीक्षा शुल्क व प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक प्राप्त होने पर घोषित किए जाएंगे। परीक्षाफल घोषित करने के दौरान कुलसचिव, सहायक कुलसचिव कैलाश बिंद, रिजल्ट प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. आरएन चक्रवर्ती, प्रो. कमल सिंह, डॉ. हरेंद्र गौड़ मौजूद रहे। उधर, विवि प्रशासन ने 21 सितंबर को बी.कॉम का परीक्षाफल घोषित किया था।