योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट अंडर-19 मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में खिलाड़ियों ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से इस प्रतियोगिता में लगभग 300 से अधिक बालक व बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल, सचिव कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, राजीव गर्ग, विजडम पब्लिक स्कूल चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अशोक यादव, प्रवीन शर्मा, मनोज अग्रवाल, अतिन गुप्ता, मोहित अग्रवाल, खुसरो मारूफ , विकास चौहान, लवली चौधरी आदि मौजूद रहे।
योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट अंडर-19 मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में खिलाड़ियों ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
बालक वर्ग में इश्मीत सिंह अलीगढ़ ने आशु बालियान मुजफ्फरनगर को 30-14, विष्णु कांत लखनऊ ने आदित्य गुप्ता वाराणसी को 30-20, देवांश गोविला अलीगढ़ ने शिवांश चौधरी मेरठ को 30-16, आदित्य नारायण सिंह कानपुर ने दक्ष तोमर मेरठ को 30-27 अंक से हराया। बालिका वर्ग में दिव्यांशी गौतम आगरा ने आयुषी चौहान मेरठ को 30-22, काजल पवार हापुड़ ने नित्य सदानी अलीगढ़ को 30-18, तरनजीत कौर गाजियाबाद ने सुभद्रा चाहर आगरा को 30-6, ट्विंकल यादव वाराणसी ने शिप्रा गुप्ता कानपुर को 30-27, प्रिया शुक्ला लखनऊ ने अनुपमा गुप्ता झांसी को 30-26 अंक से शिकस्त दी।
इससे पहले विजडम पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से इस प्रतियोगिता में लगभग 300 से अधिक बालक व बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल, सचिव कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, राजीव गर्ग, विजडम पब्लिक स्कूल चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अशोक यादव, प्रवीन शर्मा, मनोज अग्रवाल, अतिन गुप्ता, मोहित अग्रवाल, खुसरो मारूफ , विकास चौहान, लवली चौधरी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन कल्पना जादौन आदि मौजूद रहे।