फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट्स को भी खोलने की दी जाए स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ने शासन-प्रशासन से रेस्टोरेंट्स को रात्रि 10 बजे तक खोलने की अनुमति देने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि महामारी की वजह से अवसाद ग्रस्त हुए लोगों को होटल-रेस्टोरेंट खुलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन की वर्चुअल बैठक में चेयरमैन पंकज धीरज ने कहा कि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। बाजार के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थल भी खोल दिए गए हैं। अध्यक्ष मानव महाजन ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट खुलने से लोग परिवार के साथ अच्छा भोजन करेंगे। कोरोना अवसाद की त्रासदी से उबरने में मदद मिलेगी। महामंत्री विवेक बगाई ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट व्यापार से हजारों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। इसके बंद रहने से कई तरह के व्यापार प्रभावित होते हैं। कर्मचारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट है। प्रमीत गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में जब ठेले, खोमचे व अन्य खान-पान के दुकान खुले हुए हैं तो फिर रेस्टोरेंट क्यों बंद है। मांग करने वालों में दीपक गर्ग, सरदार मनमीत सिंह, राजकुमार गुप्ता, अखिल गुप्ता, नदीम शेरवानी, निखिल अग्रवाल, नितिन शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें