फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की बची हुई परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी मार्च महीने में हुए लॉक डाउन के चलते परीक्षाओं को बीच में ही रोकना पड़ा था

विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाऐं 1 जुलाई से 15 जुलाई 2020 के बीच होंगी। एएमयू स्कूल शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. असफर अली खान ने बताया कि परीक्षा से 10 दिन पूर्व परीक्षा का शेडयूल परीक्षा नियंत्रक द्वारा वेबसाइट  www.amucontrllerexams.com  पर जारी किया जायेगा। उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया कि वह वेबसाइट को देखते रहें। प्रो. असफर अली खान ने आगे कहा कि स्कूल की आनलाइन कक्षाऐं 15 मई तक चलेंगी। और छात्रों को होम टास्क, एसाइनमेंट, प्रोजेक्ट आदि 16 से 21 मई के मध्य दिये जायेंगे। इसके साथ ही छात्रों की आनलाइन सहायता के लिये उनकी सुविधानुसार शिक्षक 29 मई से 15 जून तक उपलब्ध रहेंगे। गर्मियों की छुट्टियों के बाद कक्षाऐं प्रारंभ होने की सूचना बाद में दी जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें