फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की गरिमा को रखते हुए करें उनका सम्मान: डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय

विज्ञापन
नुमाइश मैदान में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में नारी गरिमा के ब्याख्यान को सुनते शि? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कार्यस्थल हो या घर, चाहें वह अन्य कोई क्षेत्र हो, महिलाओं की गरिमा को रखते हुए उनका सम्मान करना चाहिए। महिलाओं को मातृ शक्ति का दर्जा भी दिया गया है। यह बातें बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने नुमाइश मैदान में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों से कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम विशेषकर महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए चलाया जा रहा है। सभी शिक्षक शपथ लेंगे कि वह कभी भी महिलाओं का अनादर नहीं करेंगे। इसके साथ ही जुलाई माह से युवतियों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। बेहतर हाइजीन, आत्मरक्षा, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजनों के जरिए युवतियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। युवतियां सामाजिक बुराइयों को अपने परिजनों, शिक्षकों से साझा कर सकें। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। तभी महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आएगी। इस मौके पर हजारों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शपथ पत्र भरकर नारी सम्मान की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें