फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हर परिवार को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रेरणा सीएलएफ (संकुल स्तरीय संघ) कार्यालय मालव में समूह सखियों की महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें हर परिवार को स्वंय सहायता समूह से जोड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


बैठक का मुख्य एजेंडा क्षेत्र के उन परिवारों की पहचान करना रहा, जो अब तक स्वयं सहायता समूहों से नहीं जुड़ पाए हैं। बैठक में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि गांव का कोई भी परिवार समूह की योजनाओं और लाभों से वंचित न रहे। इसके लिए छूटे हुए परिवारों को जोड़ने हेतु विशेष रणनीति तैयार की गई, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा सके।

अध्यक्ष जुगेंद्री देवी ने कहा कि समूहों के माध्यम से ही ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है। हमारा लक्ष्य हर घर को “लखपति दीदी” अभियान से जोड़ना है। मैनेजर गीता देवी ने सखियों को क्षेत्रवार सर्वे कर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएलएफ अध्यक्ष जुगेंद्री देवी, सचिव उर्वशी व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें