फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: राजपुर इंडस्ट्रियल सिटी में विकसित होगी आवासीय टाउनशिप, ड्रोन सर्वे जल्द

विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्रा​धिकरण । - फोटो : samvad
विज्ञापन
खैर रोड पर विकसित होने जा रही राजपुर इंडस्टि्रयल सिटी में आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए 20 दिन में संस्था द्वारा ड्रोन सर्वे शुरू कराया जाएगा। संस्था के चयन के लिए टेंडर निकाला गया है। 3355 एकड़ में विकसित होने वाली इस परियोजना का एडीए पहले ही डी-मार्केशन कर खतौनी आदि एकत्रित कर चुका है।
विज्ञापन



अलीगढ़-पलवल नेशनल हाईवे पर खैर और जट्टारी के बीच में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण इंडस्टि्रयल सिटी विकसित करने जा रहा है, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। एडीए के अधीन कार्य करने वाली केपीएमजी संस्था इस प्रोजेक्ट में पूरी मदद कर रही। टीम द्वारा चयनित भूमि का अधिकारियों के साथ मिलकर डी-मार्केशन किया जा चुका है। इस परियोजना में इंडस्टि्रयल टाउनशिप के साथ रेजीडेंसियल इंट्रीग्रेटेड टाउनशिप भी विकसित की जाएगी। यही नहीं इसमें किसानों के लिए लैंड पूलिंग की भी स्वीकृति दी जाएगी।

जिन-जिन किसानों की लैंड पूलिंग होगी, उन्हें एडीए इंट्रीग्रेटेड टाउनशिप में विकसित कर प्लाट उपलब्ध कराएगा। इसमें देश-विदेश की कंपनियां आ रही हैं। कुछ कंपनियों ने अपना प्रपोजल भी दे रखा है। इस परियोजना पर करीब 3,940 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसमें से 100 करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन



परियोजना में आंशिक रूप से आ रहा गांव नारायनपुर और सोफा
अलीगढ़। राजपुर इंडस्टि्रयल सिटी में गांव नारायनपुर और सोफा का आंशिक हिस्सा आ रहा है। राजपुर गांव का लगभग 85 फीसदी क्षेत्र इस परियोजना में शामिल हो रहा है। यह इंडस्टि्रयल क्षेत्र अलीगढ़-पलवल रोड पर स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा अलीगढ़ से हरियाणा को निकलने वाले एक और नेशनल हाईवे के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे और जेवर एयरपोर्ट के समीप हैं। जिसके कारण इसका विकास तेजी से होगा और दूर-दराज की कंपनियां यहां आएंगी।


राजपुर इंडस्टि्रयल सिटी विकसित की जा रही है। डी-मार्केशन और कागजी कार्रवाई की जा चुकी है। 3355 एकड़ की इस परियोजना का 20 दिन में संस्था का चयन कर ड्रोन सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

- कुलदीप मीणा, उपाध्यक्ष, अलीगढ़, विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें