फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में फंसा एएमयू डेंटल कॉलेज का रेजीडेंट डॉक्टर

Wed, 21 Jun 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गभाना (अलीगढ़)।
विज्ञापन
चिकित्सक
विज्ञापन
एएमयू के सर जियाउद्दीन डेंटल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर एएमयू की ही एक छात्रा संग दुष्कर्म के आरोपों में फंस गए हैं। छात्रा ने डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वह इलाज कराने गई और डॉक्टर ने उसे पढ़ाने व शादी करने का झांसा देकर यह सब किया। उसने यह तथ्य छिपाया कि वह पहले से विवाहित है। मगर अब जब उसके शादीशुदा होने का भेद खुला और उधर पत्नी ने विरोध शुरू किया तो बखेड़ा खड़ा हो गया। फिलहाल डॉक्टर अपने फ्लैट से गायब है और पुलिस ने उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस इलाके की 17 वर्षीय किशोरी एएमयू की छात्रा है। उसका आरोप है कि करीब दो माह पूर्व वह अपने दांतों में परेशानी पर डेंटल कॉलेज गई। जहां पहले दो रेजीडेंट डॉक्टरों ने अधिक रुपये का इलाज बताया।

बाद में वह आरोपी रेजीडेंट डॉ. सादाब निवासी बी 13/2 मयूर विहार फेस वन पुलिस अपार्टमेंट नई दिल्ली हाल निवासी अल हम्द अपार्टमेंट सिविल लाइंस से मिली। उन्होंने कम रुपयों में इलाज शुरू करते हुए उसे अपनी बातों में उलझाया और शादी का झांसा दिया। बाद में उसे कमरे पर बुलाकर पढ़ाने की बात कही और उसके साथ गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना लिया। उसने खुद को अविवाहित बताया।
विज्ञापन


मगर उसे यह पता लगा कि वह विवाहित है तो उसने विरोध किया। इस पर डॉक्टर ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसी बीच डॉक्टर की पत्नी को पता लगा तो उसने छात्रा को दूर हो जाने की धमकी यह कहते हुए दी कि अगर बात न मानी तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगी। इस पूरे बखेड़े की छात्रा ने परिवार को जानकारी दी। इस पर परिजन दुपहर में सिविल लाइंस थाने पहुंचे। जहां तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

सीओ तृतीय राजीव सिंह के अनुसार छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर अपने कमरे से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। बाकी बयान व जांच आदि के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें