अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की एक शोध छात्रा ने संस्कृत विभाग के प्रोफेसर की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग से की है। मामला यौन उत्पीड़न से संबंधित है।
शोध छात्रा ने वर्ष 2016 में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत कुलपति से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक की गई थी। कुलपति द्वारा इसकी जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। उसकी रिपोर्ट आने के बाद दूसरी कमेटी गठित की गई है। दो सदस्यीय कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी गई है।
छात्रा द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि दूसरे धर्म का होने के कारण उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है। छात्रा ने आयोग से आग्रह किया है कि वह कुलपति को प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने को आदेशित करें। इस संबंध में प्रोफेसर का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। छात्रा द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।