ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने ध्वजारोहण कर किया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि यह दिन हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद दिलाता है, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता और लोकतंत्र का तोहफा दिया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। कविता पाठ और भाषण के माध्यम से सभी को भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का काम किया गया। इस दौरान रामवीर सिंह, सुधा सिंह आदि मौजूद रहे।