फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : श्रीलंका के दो जमातियों की रिपोर्ट गृह मंत्रालय भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल जमातियों में से कई कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान कोतवाली इलाके की रंगरेजान मस्जिद में दस अन्य जमातियों के साथ पकड़े गए श्रीलंका के दो जमातियों की रिपोर्ट पुलिस ने गृह मंत्रालय को भेज दी है। इनके खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराते हुए इन परभविष्य में प्रस्तावित कार्रवाई और डिपोर्ट किए जाने पर आगे की जानकारी मांगी है। फिलहाल, दोनों जमातियों को छेरत स्थित होम्योपैथिक कालेज में बने क्वारंटीन किया गया है। गृह मंत्रालय ने 30 अप्रैल को लॉक डाउन के बाद कार्रवाई के मामले में निर्णय लेने को कहा है।
विज्ञापन

दो अप्रैल को मस्जिद एवं मदरसों में चेकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्र की रंगरेजान मस्जिद में 12 जमाती पकड़े गये थे। इनमें दो श्रीलंकाई जमाती शामिल थे। पुलिस ने दोनों की कोरोना जांच कराकर इन्हें छेरत होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में क्वारंटीन कर दिया था। इनका वीजा जब्त करते हुए इनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया था। यही नहीं इन्हें आजीवन भारत आने पर प्रतिबंध लगाने की संस्तुति भी की गई थी। यह सभी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज उसी समय भेज दी गई।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि इस मामले में गृह मंत्रालय ने 30 अप्रैल तक लाक डाउन के बाद कोई निर्णय लेने को कहा है। इन्हें यहां से श्रीलंका वापस भेजा जाएगा या किसी कार्रवाई के तहत रोका जाएगा। इस विषय में गृह मंत्रालय के निर्देश पर तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें