फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बैंक प्रबंधक पर एससी एक्ट में भी दर्ज होगी रिपोर्ट

Fri, 25 Oct 2024 03:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कॉलोनी स्थित बंधन बैंक शाखा के प्रबंधक पर दर्ज मुकदमे में एससी एक्ट की धारा बढ़ेगी। बुधवार की रात प्रबंधक सहित दो अन्य पर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

हाथरस के गांव सूरजपुर निवासी पोपी पत्नी पत्नी छिदम्मी लाल ने शाखा प्रबंधक पप्पू सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी भरतपुर हाल निवासी खैर पर धोखाधड़ी करके उनके नाम पर 40 हजार रुपये का लोन बैंक से निकाल लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उन्होंने बैंक शाखा से लोन लेने के लिए अपने कागजात शाखा प्रबंधक के पास जमा किए थे। बाद में उनका आधार कार्ड और पैन कार्ड लगाकर फर्जी हस्ताक्षर के जरिये उनके नाम से लोन निकाल लिया गया।
सीओ वरुण सिंह के अनुसार जांच के बाद बैंक के शाखा प्रबंधक सहित स्टाफ के दो लोगों को दोषी मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। चूंकि पीड़िता ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप लगाया था, इसलिए मुकदमे में और धाराएं भी बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें