फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: व्हाट्सएप चैट वायरल होने पर आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर पिस्टल खरीद की चैट वायरल होने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। थाने के उपनिरीक्षक रविंद्र लोधी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट मे कहा है कि गांव ब्योंहरा के शैलेंद्र उर्फ शैलू जाट द्वारा व्हाट्सएप पर किसी व्यक्ति से पिस्टल खरीदने को लेकर चैट कर रहा है। वायरल चैट में पिस्टल का फोटो दिख रहा है, जिसे बेचने की बात हो रही है। रिपोर्ट में कहा है कि उक्त व्यक्ति थाने के एक मामले में भी आरोपी चल रहा है, वह अपराधी प्रवृत्ति का है और अवैध हथियारों का व्यापार करता है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि एसआई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें