क्षेत्र के गांव उटासानी से जुड़ा एक मामला सामने आया, जहां दिल्ली में मजदूरी के दौरान मलबे में मिली दो तोला पीली धातु को लेकर विवाद हो गया।
एसआई विनीत कुमार के अनुसार, दो मजदूरों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि मिली हुई धातु एक बिचौलिए ने अपने पास रख लिया था और उसे हड़पने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के दबाव के बाद बिचौलियों ने करीब दो तोला (बीस ग्राम) धातु सौंप दी। उसे सोना सरकारी खाते में जमा करा दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।