फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रधान पर अपहरण की रिपोर्ट, भाकियू समर्थन में आई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव थानपुर के प्रधान पर अपहरण और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हो गई है। ग्राम प्रधान के बचाव में भाकियू (टिकैत) आ गई है, मंगलवार को भाकियू ने कोतवाली में रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन




भाकियू के तहसील अध्यक्ष वीरकरन फौजी मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और कहा कि प्रधान पर गलत और फर्जी तरीके से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसे निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इसे निरस्त नहीं किया तो तीन दिन बाद आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रधान ब्रजकिशोर तोमर का कहना है कि राजनीतिक द्वेष के कारण फर्जी अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



उन्होंने आरोप लगाया कि जिसने ये रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसका परिवार अब तक गांव के लोगों पर 14 गलत रिपोर्ट दर्ज करा चुका है। ज्ञात रहे गांव के सुनील ने प्रधान सहित तीन लोगों पर अपने भाई अनिल को चार अक्तूबर को पीटने और अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन





लापता युवक की अभी कोई लोकेशन नहीं मिल रही है। पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है, जो भी सच सामने आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। संजीव तोमर, सीओ गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें