फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एडी हेल्थ सहित परिवार के ९ सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मंडल की सेवानिवृत्त अपर निदेशक ( स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) तथा पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट निगेटिव है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। पिछले महीने एडी हेल्थ के पद से सेवानिवृत्त हुई चिकित्सक एवं उनके परिवार के ९ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एडी हेल्थ के पति गत दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वह एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ प्रोफेसर एवं एक हॉल के प्रोवोस्ट भी हैं। इसके अतिरिक्त वह एएमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज से लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी। उनके परिवार के ९ सदस्यों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लोग राहत महसूस कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त २२ से लेकर २५ मई के बीच जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजे गए ७९ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने एक साथ ७९ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर हर्ष व्यक्त किया है। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें