फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्टील फैक्टरी कैशियर से 12 लाख की लूट में दर्ज हुई रिपोर्ट, लुटेरों की तलाश जारी

Mon, 13 Jan 2025 11:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इगलास की एएसपी भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहले से ही पुलिस की तीन टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जार के पास 10 जनवरी को स्टील फैक्टरी के कैशियर व एक अन्य कर्मचारी से 12 लाख रुपये की लूट के मामले में तीसरे दिन 12 जनवरी को थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। फैक्टरी मालिक पक्ष का कहना है कि बीमारी के चलते रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई है।

विज्ञापन


शहर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के आगरा रोड के शीशियापाड़ा निवासी सुरेश जिंदल की स्टील फैक्टरी इगलास क्षेत्र के गांव भौंरा गौरवा के पास हरि लक्ष्मी एलॉय प्राइवेट लिमिटेड के नाम से है। 10 जनवरी को फैक्टरी के कैशियर सुशील पाठक, कर्मचारी भोला के साथ बाइक से अलीगढ़ स्थित बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वे फैक्टरी से कुछ आगे पहुंचे तभी धर्म ज्योति काॅलेज के पास पीछे से बुलट पर सवार दो बदमाशों ने दोनों को तमंचा दिखाकर रोक लिया। 12 लाख रुपये से भरे बैग को छीनकर वापस गांव भौंरा गौरवा की ओर भाग गए।

इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कारोबारी सुरेश जिंदल की पत्नी ने कहा है कि कैशियर चार लाख रुपये व नोटों का एक पैकेट बैंक में जमा करने जा रहे थे। नोटों के पैकेट में कितनी रकम थी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बैग छीन लिया और भाग गए। पति का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह मुकदमा दर्ज कराने नहीं जा सकीं। इगलास की एएसपी भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहले से ही पुलिस की तीन टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें