फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: संपत्ति को लेकर हुए झगड़े में तीसरे दिन हुई रिपोर्ट दर्ज, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज। कस्बा में रामघाट रोड पर ग्रेटर अलीगढ़ के निकट भूमि विवाद में शुक्रवार दोपहर दो प्रॉपर्टी डीलरों में झगड़ा हो गया। जिमे एक पक्ष ने दबंगई तो दूसरे पक्ष ने रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को एक पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरा पक्ष उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कह रहा है।
विज्ञापन





कस्बे में निजी अस्पताल के संचालक डा मनीष यादव पुत्र मुल्कराज यादव के अनुसार थाने से कुछ दूर आगे ग्रेटर अलीगढ़ के निकट वह रॉयल सिटी के नाम से कॉलोनी काट रहे है। आरोप है की शनिवार 9 दिसंबर को वह अपने साथी रूपेंद्र यादव के साथ वहां बैठे हुए थे। तभी वहां रवि प्रताप सिंह उर्फ बिंका प्रधान निवासी ग्वालरा, तेजवीर उर्फ पीकू बादशाह व तरुण वार्ष्णेय निवासीगण कलाई आए। तमंचा तानकर मारपीट करते हुए प्रापर्टी का काम बंद करने की कहने लगे। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कई घंटे तक थाने में दोनों पक्षों का जमावड़ा लगा रहा।




सोमवार दोपहर डा मनीष की तहरीर पर तीनों नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं विपक्षी प्रॉपर्टी डीलर तरुण वार्ष्णेय का कहना है कि उनकी प्रॉपर्टी के कुछ प्लॉट और फ्लैट डा मनीष और उनके पार्टनरों में द्वारा क्रय किए गए थे। जिनका भुगतान बकाया चल रहा था। इसी का हिसाब करने रूपेंद्र यादव ने उन्हें फोन कर बुलाया था। इस संबंध में वह तहरीर दे चुके थे, बावजूद इसके एक पक्षीय कार्रवाई की गई है। जिसके लिए उच्च अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें