फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदिर तोड़ने के प्रयास की एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
राजस्व टीम व पुलिस कर्मियों के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
थाना छर्रा के गांव भमोरी बुजुर्ग के माजरा नगला नत्थू में सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने गई राजस्व टीम व पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं से अभद्रता करने व झूठा मुकद्दमा पंजीकृत करने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने राजस्व टीम व पुलिस कर्मियों के खिलाफ मंगलवार की दोपहर गांव में मंदिर के निकट प्रदर्शन किया। मंदिर की जमीन को बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन




गांव नगला नत्थू के शिकायतकर्ताओं ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि 9 दिसंबर 23 सांय 4 बजे गाटा संख्या 586 में बने मंदिर को राजस्व टीम व पुलिस कर्मी हटवाने पहुंचे। मंदिर को जेसीबी से तोड़ने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। जिस पर कर्मियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। महिला के साथ अभद्रता करते हुए वीडियो बना रहे अन्य ग्रामीणों के मोबाइल छीन लिए।



क्षेत्रीय लेखपाल नरेंद्र कुमार ने पीड़ितों को ही नामजद करते हुए झूठा मुकद्दमा पंजीकृत करा दिया। इससे पूर्व भी ग्रामीणों ने तहसीलदार अतरौली को शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें तहसीलदार अतरौली ने ग्रामीणों के शिकायती पत्र पर जांच करने के आदेश दिए। मंगलवार की दोपहर ग्रामीणों ने गांव में पहुंच कर झूठे मुकद्दमे के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन





ग्रामीणों का यह है कहना
गांव के बालकिशन ने बताया कि लगभग 100 वर्ष से भी अधिक हो चुके हैं। मंदिर की जमीन पर तीन गांव के ग्रामीण नाग पंचमी के दिन दूध चढ़ाने के साथ पूजा अर्चना करने आते हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने चंदे से मंदिर का निर्माण कराया था। यह ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है।
वीरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लिखवाई गई झूठी रिपोर्ट को खारिज किया जाए। पुलिस कर्मी द्वारा की गई अभद्रता व मारपीट की जांच कराई जाए। साथ ही मंदिर की चाहरदीवारी कर जमीन मंदिर के नाम की जाए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें