थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो डालना भारी पड़ गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
गांव कीरतपुर निवासी रवेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी, जिससे गांव के लोगों में वैमनस्यता की भावना पैदा हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी अमित निवासी कीरतपुर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।