एएमयू परिसर में भारत सरकार लिखी एक कार तेज रफ्तार में दाखिल हुई। कार जब आर्ट्स फैकल्टी के पास पहुंची, तो वहां मौजूद कुछ छात्रों से टकरा गई। छात्रों ने कार को घेर लिया तो स्थिति बिगड़ गई।
एएमयू परिसर में 2 मई रात कार लेकर घुसे व छात्र से मारपीट करने के मामले में एक शिक्षक व दो बाहरी छात्रों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
घटनाक्रम 2 मई रात करीब 10:30 बजे का है। एएमयू परिसर में भारत सरकार लिखी एक कार तेज रफ्तार में दाखिल हुई। कार जब आर्ट्स फैकल्टी के पास पहुंची, तो वहां मौजूद कुछ छात्रों से टकरा गई। छात्रों ने कार को घेर लिया तो स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि कार में सवार तीनों युवकों ने बाहर निकलने की बजाए बेसबॉल बैट निकाल लिए और छात्रों को धमकाने के साथ ही उनके साथ मारपीट की।
यह भी पढ़ें... AMU: कैंपस में नशे में धुत कार सवारों ने छात्रों से की मारपीट, शिक्षक समेत तीन हिरासत में, भड़के एएमयू छात्र
छात्रों के अनुसार कार के अंदर शराब व बियर की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। नशे की हालत में बाहरी युवकों के कैंपस में घुसकर गुंडागर्दी करने पर छात्रों में आक्रोश पनप गया। एएमयू की प्रॉक्टर टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को पकड़ लिया। फिर उन्हें प्रॉक्टर ऑफिस ले आई। जहां पूछताछ में पता चला कि कार चलाने वाला युवक केंद्रीय विद्यालय में असिस्टेंट लाइब्रेरियन है। जबकि दो अन्य छात्र हैं, जो 12वीं में पढ़ते हैं। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि छात्र की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।