फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामचीन कंपनियों के नकली पार्ट्स मिले

Sun, 17 Jul 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के प्रख्यात ऑटोमोबाइल्स मार्केट शाहकमाल रोड पर शनिवार देर शाम दो नामचीन कंपनियों के अधिकारियों की छापेमारी में चार दुकानों पर नकली ऑटो पार्ट्स मिले हैं। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने दुकानों से इन उत्पादों के सैंपल लेते हुए इन्हें नकली करार देकर मुकदमा दर्ज कराया है और अब सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान चारों दुकानदार दुकान छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

बजाज व माइको कंपनी के अधिकारियों की टीम फरीदाबाद से शाम करीब छह बजे गांधीपार्क पहुंची। वहां इंस्पेक्टर से वार्ता कर शाहकमाल रोड की दुकानों पर नकली माल बिक्री की सूचना दी। इस पर पुलिस के साथ टीम ने चार दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान चार दुकानों में माल देखा गया तो विभिन्न उत्पाद नकली पाए गए। टीम ने चार दुकानों से काफी संख्या में सैंपल ले लिए। इस दौरान चारों के दुकानदार गायब हो गए। इसे लेकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क कोमल सिंह के अनुसार इस संबंध में कंपनी के अधिकारी अजीत सिंह निवासी शिव एक्सटेंशन फरीदाबाद की तहरीर पर शाहकामल रोड की फर्म एसके ऑटो मोबाइल्स के स्वामी सुधीर, बॉलाजी ऑटो मोबाइल्स के स्वामी यतेंद्र, आरएस ऑटो मोबाइल्स के स्वामी नदीम व एक अन्य दुकानदार उबेद को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। सैंपल परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें