फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस से तीन बाबू हटाए, कुछ का पटल परिवर्तन

विज्ञापन
सीडीओ अनुनय झा एसीएम द्रितीय रंजीत सिंह के साथ सीएमओ कार्यालय में निरीक्षण करते। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक विनयकांत अग्निहोत्री, प्रदीप कुमार चौहान एवं गजेंद्र सेंगर का स्थानांतरण दूसरे कार्यालयों में कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ बाबुओं का पटल भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा एवं एसीएम द्वितीय रंजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम सीएमओ ऑफिस पर छापा मारकर खलबली मचा दी। अधिकारियों ने करीब चार घंटे तक सीएमओ ऑफिस का गेट बंद कर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों को न तो बाहर जाने दिया गया और न बाहर से किसी को अंदर आने दिया गया। बाबुओं के पटलों पर पहुंचकर सीडीओ ने शुरू से लेकर अब तक के दस्तावेज खंगाले।
सीडीओ ने सीएमओ कार्यालय में कई साल से जमे बाबुओं के पटलों में कार्यालय सहित फेरबदल भी किया। शिकायत मिलने पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठीक से काम नहीं किया जा रहा है। विभाग में अनियमितता एवं लापरवाही व्याप्त है। एक अधिकारी ने बताया कि विनयकांत अग्निहोत्री को महिला चिकित्सालय, गजेंद्र सेंगर को सीएचसी लोधा एवं प्रदीप कुमार चौहान को सीएमओ ऑफिस से हटाकर सीएचसी जवां भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें