फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डी गोदाम से तुर्कमान गेट तक बुलडोजर ने ढहाया पक्का अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाती नगर निगम की टीम । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बुधवार को भी नगर निगम का अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चला। इस दौरान टीम ने हड्डी गोदाम से तुर्कमान गेट तक बुलडोजर की मदद से नाला-नाली के ऊपर किया गया पक्का अतिक्रमण ध्वस्त कराया गया। टीम को देखकर कुछ जगह पर लोगों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वालों से दस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह की अगुवाई में अतिक्रमण के विरुद्ध चले अभियान के दौरान तुर्कमान गेट, हड्डी गोदाम, खैर रोड पुरानी सब्जी मंडी, तुर्कमान गेट सराय में नाले-नालियों, सड़क पटरी पर लगे अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नाले के ऊपर लगाए गए पक्के निर्माण व स्लैब आदि जेसीबी से ध्वस्त किए गए। अतिक्रमण करने वालों भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान अतिक्रमण से जल निकासी अवरुद्ध करने वालों से दस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस टीम में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, संजय कुमार, एसएफआई बिशन सिंह, अनिल सिंह मौजूद रहे।
आड़े आया हाईकोर्ट का आदेश, पंच नगरी के डेयरी वालों चेतावनी
महानगर के सासनी गेट के पंचनगरी में गंदगी फैलाने वाली डेयरी संचालकों को बुधवार से हटाने की घोषणा कर चुका नगर निगम हाईकोर्ट के आदेश पर पीछे हट गया है। बुधवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह की अगुवाई में पंचनगरी पहुंची टीम को जब स्थानीय लोगों ने हाईकोर्ट का आदेश दिखाया तो टीम यह चेतावनी देकर लौट गई कि दस दिन के अंदर नालियों में गोबर व गंदगी बहाना बंद कर दें, अन्यथा नगर निगम अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। लोगों की शिकायत है कि यहां डेयरियों का गोबर नाली में बहाकर पोखर तक पहुंचाया जाता है। इसे लेकर नगर निगम कई बार डेयरी हटाने का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें