फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : मंकी पॉक्स नहीं, युवक को चिकन पॉक्स की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र के जिस युवक को मंकी पॉक्स होने के शक में सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, उसकी रिपोर्ट आ गई है। युवक के मंकी पॉक्स की पुष्टि नहीं हुई। उसे सामान्य चिकन पॉक्स बताया गया है। अब उसी अनुसार युवक का उपचार शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली में रहकर प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय युवक की तबीयत खराब होने बृहस्पतिवार को वह घर आया था। बुखार न उतरने की स्थिति और शरीर में निकल रहे चकत्तों के चलते परिवार वालों ने हरदुआगंज सीएचसी में चिकित्सकों को जानकारी दी। इस पर शनिवार की शाम दीनदयाल अस्पताल और हरदुआगंज सीएचसी की संयुक्त टीम ने युवक की जांच की। मंकी पॉक्स के संदेह पर सैंपल जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया था। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी के अनुसार युवक को मंकी पॉक्स की पुष्टि नहीं हुई है। उसे सामान्य चिकन पॉक्स की शिकायत है। इसमें सबसे अधिक सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें